भारत युवा ओलंपिक खेलों की हॉकी फाइव प्रतियोगिता में अपने अभियान का
शानदार अंत करने में नाकाम रहा और उसे पुरूष और महिला दोनों वर्गों के
फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय पुरूष टीम को
रविवार को खेले गए फाइनल में मलेशिया से 2-4 से जबकि महिला टीम को मेजबान
अर्जेंटीना के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया की पुरूष और
अर्जेंटीना की महिला टीमों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
अर्जेंटीना की पुरूष टीम और चीन की महिला टीम ने कांस्य पदक जीते।
अर्जेंटीना की पुरूष टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में जांबिया को
4-0 से जबकि चीन की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-0 से हराया। पुरूष
वर्ग के स्वर्ण पदक के मैच में भारत ने विवेक सागर प्रसाद के गोल से दूसरे
मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। मलेशिया ने हालांकि दो मिनट बाद ही
बराबरी का गोल दाग दिया। उसकी तरफ से यह गोल फिरदौस रोस्दी ने किया।
Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है। बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें