सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्टिंग में दावा: 2011-12 के बीच 15 बड़े क्रिकेट मैचों में हुई स्पॉट फिक्सिंग, भारत-इंग्लैंड का मैच भी शामिल

स्टिंग में दावा: 2011-12 के बीच 15 बड़े क्रिकेट मैचों में हुई स्पॉट फिक्सिंग, भारत-इंग्लैंड का मैच भी शामिल

Cricket (Symbolic Image)

अल जजीरा द्वारा रविवार को जारी एक इनवेस्टिगेटिव डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक आईसीसी के रेडार पर आए एक अनील मुनव्वर नाम के आरोपी ने बताया है कि वह 15 बड़े क्रिकेट मुकाबलों में 26 मौकों पर मैच फिक्सिंग में शामिल था। उसने 2011-2012 के बीच में 6 टेस्ट, 6 वनडे और 3 वर्ल्ड टी-20 मैचों में फिक्सिंग की है। उसकी फिक्सिंग में 2011 में खेला गया भारत-इंग्लैंड का एक टेस्ट मैच भी शामिल है।
अल जजीरा ने रविवार को 'क्रिकेट मैच फिक्सर्स: द मुनव्वर फाइल्स' के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। इस डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सात, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने पांच, पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने तीन मैचों में और 1 अन्य देश के क्रिकेटर ने फिक्सिंग की। इस फिक्सिंग में 2011 में खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया टेस्ट मैच, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन में खेला टेस्ट मैच और 2012 में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीनों टेस्ट मैचों में फिक्सिंग की गई। इन मैचों के अलावा 2011 वर्ल्ड कप के 5 और 2012 वर्ल्ड T-20 के 3 मैचों में भी फिक्सिंग का दावा किया गया है। अल जजीरा को कई ऐसी फाइल मिली हैं जिसमें मुनव्वर की कॉल रिकॉर्डिंग शामिल है जिसमें उसने दिनेश खंबत को फोन किया। दिनेश खंबत दिनेश कलगी का साथी था जिसकी 2014 में मौत हो गई थी।
डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि मुनव्वर में इंग्लैंड के एक प्लेयर को 2011 में कॉल किया और कहा, "एशेज के लिए मुबारक हो। आपके अकाउंट में बकाया रकम एक हफ्ते में पहुंच जाएगी।" इसके जवाब में प्लेयर कहता है- शानदार। हालांकि जब इस क्रिकेटर से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया और इस ऑडियो को 'झूठा' करार दिया। डॉक्यूमेंट्री में उमर अकमल को 'डी कंपनी' के एक सदस्य से होटेल लॉबी में मुलाकात करते हुए एक तस्वीरें दिखाई गई हैं जो दुबई में पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट से पहले की बात है। बता दें कि इस साल जून में अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऐंटी करप्शन यूनिट ने समन भेजा था जब उन्होंने कहा कि 2015 वर्ल्ड कप और हॉन्ग कॉन्ग सुपर सीरीज के दौरान मैच फिक्सरों ने उन्हें जाल में फंसाने का प्रयास किया था।
आईसीसी की ऐंटी करप्शन यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा कि क्रिकेट की यह वैश्विक संस्था मामले की पूरी जांच करेगी। उन्होंने कहा कि हम इस डॉक्यूमेंट्री के कॉन्टेंट को फिर से देखेंगे और हर तरह के आरोपों की जांच की जाएगी। हमारे पास खेल से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए पहले से काफी ज्यादा संसाधन हैं।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...