TV GOSSIP: पढ़ें टेलीविजन जगत से जुड़ी ये 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

टीवी पर आने वाला शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो की टीआरपी भी काफी अच्छी चल रही है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं। फिलहाल शो में कुणाल और नंदिनी एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और शुक्रवार को नंदिनी अचानक किडनैप हो जाती है। वहीं, दूसरी और कुणाल की पत्नी मौली अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है। शोमेकर्स शो में एक और नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। सोमवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में नंदिनी दोबारा शादी करती नजर आएंगी। दरअसल, राजदीप ने नंदिनी को किडनैप करवा लिया है ताकि ने नंदिनी से बदला ले सके और आने वाले एपिसोड में राजदीप नंदिनी को ब्लैकमेल करते है और कहता है कि वो उससे दोबारा शादी करे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें