सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाओं के प्रवेश की खबरों के बीच सबरीमला मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

महिलाओं के प्रवेश की खबरों के बीच सबरीमला मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sabarimala Temple (PTI File Photo)
सबरीमला मंदिर में 'दर्शन के आखिरी दिन, सोमवार को रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं द्वारा प्रवेश की योजना बनाए जाने की खबरों के बीच मंदिर एवं उससे जुड़े अन्य श्रद्धा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। “नैष्ठिक ब्रह्मचारी” के मंदिर में 10 से 50 साल की आयु वर्ग की लड़कियों एवं महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे श्रद्धालु घने जंगल में स्थित मंदिर तक जाने से उन्हें रोकने के लिए सबरीमला सन्नीधानम मंदिर परिसर में डेरा डाले बैठे हैं।
सबरीमला सन्नीधानम, पम्बा, निलाकल और इलावुमकल में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद सैकड़ों अयप्पा श्रद्धालुओं ने करीब 12 महिलाओं को मंदिर तक जाने से रोका और भगवान अयप्पा के दर्शन करने की उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। 
ताजा खबरों के मुताबिक, मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर एक महिला ने मंदिर में प्रार्थना करने देने के लिए पुलिस से मदद मांगी। प्रसिद्ध मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद आज छठे दिन भी जारी रहा।

कुछ महिलाओं के मंदिर जाने की खबरों के बाद पुलिस ने सन्नीधानम और अन्य इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात शीर्ष अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक एस श्रीजीत ने सोमवार सुबह भगवान अयप्पा के मंदिर में पूजा की।

स्थानीय मीडिया ने नम आंखों से प्रार्थना करते हुए अधिकारी की तस्वीरें प्रसारित की। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को मंदिर तक ले जाने के लिए श्रीजीत को श्रद्धालुओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। 
हालांकि अयप्पा श्रद्धालुओं के कड़े विरोध के चलते पुलिस उन्हें मंदिर के भीतर नहीं ले जा सकी। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने रविवार को छह महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश से रोक दिया था। इसके अलावा नाटकीय घटनाक्रम के बीच छह तेलुगु भाषी महिलाओं को भी प्रसिद्ध मंदिर तक जाने से रोका गया। इन घटनाक्रम से साफ होता है कि सोमवार को मासिक पूजा के बाद बंद हो रहे मंदिर में 10 से 50 साल के आयु वर्ग की कोई भी महिला अब तक वहां नहीं पंहुच पाई है।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...