लेखक:
Vishal Pandey
Posted time
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में आएगा ये नया ट्विस्ट, इस शख्स से नंदिनी करेंगी शादी

टीवी पर आने वाला शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो की टीआरपी भी काफी अच्छी चल रही है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं। फिलहाल शो में कुणाल और नंदिनी एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और शुक्रवार को नंदिनी अचानक किडनैप हो जाती है। वहीं, दूसरी और कुणाल की पत्नी मौली अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है। शोमेकर्स शो में एक और नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। सोमवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में नंदिनी दोबारा शादी करती नजर आएंगी। दरअसल, राजदीप ने नंदिनी को किडनैप करवा लिया है ताकि ने नंदिनी से बदला ले सके और आने वाले एपिसोड में राजदीप नंदिनी को ब्लैकमेल करते है और कहता है कि वो उससे दोबारा शादी करे।
राजदीप की ये बात सुनकर नंदिनी को गुस्सा आ जाएगा और वो कहेगी कि वो ऐसा बिल्कुल नहीं करेगी। लेकिन अपनी बात मनवाने के लिए राजदीप मौली के अजन्मे बच्चे को जान से मारने की धमकी देगा। इस बात को सुनकर नंदिनी चौंक जाएगी और वो राजदीप से एक बार फिर शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी।
वहीं, दूसरी और नंदिनी को लेकर कुणाल भी काफी परेशान है। जब वो नंदिनी के घर आता है, तो नंदिनी को दूल्हन बने देख हैरान रह जाता है। वहीं, दूसरी और जब उसे ये पता लगेगा कि नंदिनी राजदीप से शादी कर रही है, तो वो चौंक जाएगा। आने वाले एपिसोड में नंदिनी और राजदीप को एक दूसरे के साथ शादी करते हुए दिखाया जाएगा। इसमें जैसे ही राजदीप नंदिनी की मांग भरेगा, कुणाल ये देखकर टूट जाएगा और धीरे-धीरे डिप्रेशन में चला जाएगा। वहीं, मौली के मां बनने की बात कुणाल तक कैसे पहुंचेगी और कैसा होगा कुणाल का रिएक्शन? ये सब ट्विस्ट भी आने वाले हफ्तों में शो की टीआरपी और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने वाले हैं।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें