दीपिका-रणवीर के शादी के कार्ड में हुई ये गलती, लोगों ने जमकर उड़ाया सोशल मीडिया पर मजाक

कुछ देर पहले तक अपनी शादी को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब किसी और वजह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसकी वजह दोनों का वेडिंग कार्ड ही है। दरअसल, दीपिका और रणवीर ने हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया था। लेकिन हिंदी वाले कार्ड में कुछ गलतियां थीं। यहां तक की दीपिका का नाम भी गलत लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस दोनों पर सवाल उठाने लगे और कुछ लोगों ने तो दोनों का मजाक ही उड़ा दिया। आप भी देखिए कैसे सोशल मीडिया पर उड़ रहा है दीपिका-रणवीर के वेडिंग कार्ड का मजाक।
यूजर्स बोले- 'दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार'...
सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है। कार्ड को लेकर लोग अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं। जिनमें से कुछ मजेदारट्वीट हम आपके लिए लेकर आए हैं। आप भी पढ़िए ये मजेदार ट्वीट्स।

एक यूजर ने पूछा है- शादी के कार्ड पर अपना नाम गलत कौन लिखता है?
एक अन्य यूजर ने पूछा है - दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार।
एक यूजर ने लिखा- ऐसा कभी नहीं सुना कि कोई एक ही पार्टनर के साथ दो अलग-अलग डेट्स पर शादी करता है। तब क्या होगा...जब एक डेट पर शादी करने के बाद दूसरी डेट पर किसी का माइंड चेंज हो जाए? ऐसे रिलेशन को लीगली क्या कहा जाएगा?

हिंदी के कार्ड में दो गलत शब्द 'की' और 'दीपीका' यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनको कोस रहे हैं। बता दें कि हिंदी के इन वाक्यों में ''की'' के स्थान पर 'कि' और ''दीपीका'' की जगह 'दीपिका' लिखा जाना चाहिए था।
कार्ड में नहीं है वेन्यू का जिक्र...
दीपिका-रणवीर ने एक साथ अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग कार्ड की फोटो शेयर की थी। इस कार्ड में लिखा है, 'हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है ''की'' हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।' उसमें आगे लिखा है, 'इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, ''दीपिका'' और रणवीर।'

Payal
..! I can't promise but will definitely try hard to come
..!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें