सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RRB ALP, Technician Result 2018: इस समय तक घोषित हो सकता है एएलपी, टेक्नीशियन CBT रिजल्ट

RRB ALP, Technician Result 2018: इस समय तक घोषित हो सकता है एएलपी, टेक्नीशियन CBT रिजल्ट

RRB Recruitment 2018, ALP and Technician Posts Group C Exam 2018

RRB Group C ALP, Technician Result 2018: आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के पहले चरण के सीबीटी का रिजल्ट (CEN 01/2018 ALP & Technicians Posts CBT Result) इस माह के अंत में घोषित हो सकता है। आआरबी अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को यह जानकारी दी है। अंगराज मोहन ने कहा है कि रेलवे ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन भर्ती फर्स्ट स्टेज सीबीटी का रिजल्ट दिवाली से पहले घोषित कर दिया जाएगा। हम इस माह के अंत तक स्कोर जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। 
पूरे देश में 9 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इन पदों पर भर्ती के लिए फर्स्ट स्टेज सीबीटी हुआ था। गौरतलब है कि ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) के करीब 47 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन की 66 हजार वैकेंसी है।
बढ़ चुकी है वैकेंसी
फरवरी में निकले नोटिफिकेशन में एएलपी व टेकनीशियन की 26,502 वैकेंसी थी। इसके बाद एएलपी और टेक्नीशियन की वैकेंसी 26,502 से बढ़ाकर 64371 कर दी गई। पहले कुल 26,502 वैकेंसी में 17,673 अस्सिटेंट लोको पायलट और 8,829 तकनीशियन की पोस्ट थी। अब एएलपी में 27795 और टेक्नीशियन में 36576 वैकेंसी हो गई हैं।  
जानें सेकेंड स्टेज CBT के बारें
पहले स्टेज की परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार दूसरे स्टेज में बैठ पाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। पेपर दो भागों में बंटा होगा। पार्ट ए और पार्ट बी। 
पार्ट A
पार्ट ए के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने के लिए भी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। पार्ट ए में मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस, जीके/कंरट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। 
पार्ट B
पार्ट बी लिखने के लिए 1 घंटे का समय होगा। इममें कुल प्रश्नों की संख्या 75 होगी। पार्ट बी क्वॉलिफाई करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों 35% अंक हासिल करने होंगे। पार्ट बी में ट्रेड सिलेबस के प्रश्न आएंगे। 
एएलपी और टेक्नीशियन पदों पर भर्तियों के लिए दो चरणीय परीक्षा (फर्स्ट स्टेज सीबीटी और सेकेंड स्टेज सीबीटी) कॉमन होगी। फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आवेदन किया है उन्हें सेकेंड स्टेज सीबीटी पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) देना होगा। 
 

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...