क्या शादी के बाद रणवीर होंगे 'जोरू का गुलाम', जानें क्या है दीपिका का जवाब

जबसे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की है तबसे ही दोनों के फैन्स इस शादी को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि दोनों अगले महीने यानी 14-15 नवंबर को शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में हो सकती है, लेकिन इसी बीच दीपिका का एक मजेदार बयान सामने आया है।
दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' शुरू हो चुका है। इस शो की पहली गेस्ट दीपिका और आलिया भट्ट रहीं। इस दौरान दोनों ही एक्ट्रेसेस ने कई मजेदार बातें बताई। तो शो के दौरान जब करण ने दीपिका से पूछा कि आपको क्या लगता है शादी के बाद रणवीर कैसे पति होंगे? जोरू का गुलाम, मम्मा ब्वॉय या पुरुषवादी। तो दीपिका ने कहा, 'मम्मा ब्वॉय'।
इतना ही नहीं जब करण ने दीपिका से पूछा कि उनके हिसाब से कौन बेस्ट किसर है तो तब दीपिका ने रणवीर सिंह का ही नाम लिया।
रणवीर सिंह के पर्सनल मैसेज पढ़ती हैं दीपिका पादुकोण, करण के शो में हुआ खुलासा
अक्षय ने उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, कहा- इस इंसान के साथ रहना मतलब...
लंबे हनीमून पर नहीं जा पाएंगे रणवीर-दीपिका, रोहित शेट्टी बने वजह!
दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दीपिका और रणवीर लंबे समय के लिए हनीमून नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दोनों शादी के बाद बहुत ही कम दिनों के लिए हनीमून पर जाएंगे क्योंकि शादी के बाद तुरंत ही रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे जो 28 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें