लेखक:
Vishal Pandey
Posted time
9 कॉल्स और कई व्हाट्सएप मैसेज के बाद CBI अधिकारी राकेश अस्थाना पर केस

सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को कथित घूस देने के आरोप में बिचौलिए मनोज प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने दावा किया है कि उसकी गिरफ्तारी किए जाने के बाद हुए नौ फोन कॉल्स किए गए। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने एफआईआर से पहले 9 फोन कॉल रेकॉर्ड किए थे और जांच एजेंसी का दावा है कि बिचौलिए मनोज प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद हड़बड़ी में उसके भाई ने कई फोन किए।
अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी सतीश साना की तरफ से यह दावा किए जाने के बाद उसे लगातार समन से छूट और केस से क्लीन चिट देने के लिए दुबई के इन्वेस्टमेंट बैंकर के जरिए पांच करोड़ रूपये देने को कहा गया था। इसके आधार पर जांच एजेंसी ने अस्थाना के खिलाफ केस दर्ज किया।
हैरानी की बात ये है कि सीबीआई के सेकेंड इन कमांड अस्थाना ने करीब दो महीने पहले कैबिनेट सचिव को यह बताया था कि साना ने केस से राहत पाने के लिए सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को 2 करोड़ रूपये घूस दी है।
हालांकि, एजेंसी ने रविवार को यह दावा किया कि साना मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर यह बताया कि उसने दिसंबर 2017 से लेकर अक्टूबर 2018 के बीच एक बिचौलिए को पैसे दिए थे। जिसका उद्देश्य उसके अस्थाना से कनेक्शन के चलते राहत पाना था।
दावे के आधार पर एजेंसी ने दुबई से वापस घूस के इंस्टॉलमेट के पैसे लेकर आ रहे मनोज प्रसाद को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें