VIDEO: मैचिंग ड्रेस कोड के साथ करीना कपूर ने अपनी ननद सोहा के साथ किया ये काम, देखिए

बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर अपने हॉट फोटोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस पटौदी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पटौदी परिवार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस वीडियो में सैफ अली खान की वाइफ एक्ट्रेस करीना कपूर सैफ की बहन सोहा के साथ नजर आ रही हैं। मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट में स्पेशल लंच डेट पर पर दोनों ननद-भाभी को एक साथ देखा गया ।
करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कितनी बिजी रहती हों लेकिन अपनी फैमिली लाइफ के लिए वक्त निकालना नहीं भूलती हैं। मुंबई के एक रेस्त्रां में दोनों ये एक्ट्रेस की होने की खबर पर भीड़ होने लगी। बता दें कि इस वायरल वीडियो में इनका लंच भले ही खास नहीं हो लेकिन ये दोनों सेलेब्रिटी कुछ स्पेशल प्लानिंग करते हुई नजर आईं। आपको बता दें कि इस लंच डेट के लिए दोनों स्टार्स ने अपने ड्रेस कोड को एक-दूसरे से मैच किया था> सोहा अली खान ब्लैक वनपीस ड्रेस में नजर आईं। इस वायरल वीडियो में ननद-भाभी का प्यार भी यहां देखा जा सकता है। यहां दोनों के रिश्ते की मजबूत बॉडिंग नजर आ रही थी। जब दोनों ने एक दूसरे से विदा ली तो गले लगते हुए सोहा ने करीना से लंच के लिए थैंक्स भी बोला।
अगर बात करीना के काम की जाए तो बता दें कि करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर करेंगे। वहीं करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुडन्यूज’ में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर भी रेडियो में भी अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। करीना के इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। करीना कपूर खान के इस रेडियो शो का प्रोमो ‘इश्क 104.8’ एफएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें