IND vs WI: रोहित शर्मा जल्द ही तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा वनडे में सचिन के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक सिक्स पीछे हैं।

रोहित शर्मा ने विंडीज के साथ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में 152 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ छक्के लगाए और सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नाम 311 वनडे मैचों में 190 छक्के हैं जबकि रोहित के 189 मैचों में 194 छक्के हो गए हैं। वह वनडे में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में विश्व में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (195) और महेंद्र सिंह धौनी (217) हैं।
रोहित शर्मा ने कर ली क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी
यह चौथा मौका है जब रोहित शर्मा ने एक वनडे मैच में आठ या उससे अधिक छक्के जड़े। केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही रोहित शर्मा से अधिक बार यह कारनामा कर पाए हैं। अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में महेंद्र सिंह धौनी और यूसुफ पठान ने एक-एक बार यह कारनामा किया है। भारतीय ओपनर का यह 20वां वनडे शतक था। उन्होंने 20 वनडे शतकों तक पहुंचने के लिए 183 पारियां खेली हैं और इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने के मामले में वह विश्व में चौथे नंबर पर हैं।

हाशिम अमला ने सिर्फ 108 पारी खेलकर लगाए हैं 20 वनडे शतक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें