विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: बजरंग पूनिया को रजत पदक से करना पड़ा संतोष
यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका दूसरा पदक है और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया दुर्भाग्यशाली रहे और उन्हें विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 65 किग्रा भारवर्ग में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बजरंग को जापान के ताकुटो ओटुगुरो ने फाइनल मुकाबले में 16-9 से माद दी। हालांकि, हार के बावजूद भी बजरंग रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका दूसरा पदक है और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने साल 2013 में इस टूर्नामेंट के 60 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।
बजरंग के लिए शानदार रहा है यह साल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें