केरल नन रेप केस : बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर की जालंधर में मिली लाश

केरल के चर्चित नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस कट्टूथारा की मौत हो गई है। कुरियाकोस की उम्र करीब 62 साल थी। कुरियाकोस का शव सोमवार को जालंधर में मिला। दसुया के डीएसपी एआर शर्मा के मुताबिक, फादर कुरियाकोस दसुया के सेंट पॉल्स चर्च में रहते थे और वहीं से उनका शव बरामद किया गया है। उनके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। लेकिन मौका-ए वारदा से ब्लड प्रेशर की गोलियां मिली हैं। वहीं उनके बिस्तर पर उल्टी करने के निशान हैं। मालूम पड़ता है कि मरने से पहले उनको बहुत ज्यादा उल्टियां हुई होंगी। बाकी पूरे केस की अभी जांच की जा रही है।
बता दें कि आरोपी बिशप को 15 अक्टूबर को ही केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। केरल हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों को निर्धारित किया है जिसमें बिशप फ्रैंको मुलक्कल केरल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा बिशप मुलक्कल को अपना पासपोर्ट भी अदालत के समक्ष सरेंडर करना होगा। जमानत मिलने के बाद मुलक्कल 17 अक्टूबर को ही जालंधर पहुंचा है। उसके जालंधर पहुंचने के पांच दिन बाद ही फादर की मौत की खबर आई है।
He used to live at St. Paul's Church in Dasuya. He was found dead there. He was 62. The matter will be investigated. I have been informed that no injuries have been found: AR Sharma, DSP Dasuya, on Father Kuriakose Kattuthara, witness in Kerala nun rape case, found dead pic.twitter.com/jQcMPqlEkf— ANI (@ANI) October 22, 2018
It was found that he vomited over the bed. Blood pressure tablets were found at the spot. Investigation is underway. In our notice, no security was provided to him: AR Sharma, DSP Dasuya, on Father Kuriakose Kattuthara, witness in Kerala nun rape case, found dead pic.twitter.com/wot6nzxRwU— ANI (@ANI) October 22, 2018
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें