सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी कोई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। अब हाल ही में सपना के एक फैन क्लब ने सपना का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना एक बिल्ली के साथ खेल रही हैं और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सब्यसाची उनसे कहते हैं, 'बिल्ली का नाम है सितारा। ये देखो हमारी गुणी बेटी। कितने मॉडर्न कपड़ों में आई है फिर भी नीचे बैठ गई है बिल्ली से प्यार करने के लिए।' सपना चौधरी इस पर कहती हैं 'आपको शर्म नहीं है.' सब्यसाची कहते हैं, 'सपना मैंने सुना है आपको लिए दूल्हा ढूंढा जा रहा है। कैसा दूल्हा चाहिए तेरे को?' सपना चौधरी कहती हैं, 'आपके जैसा।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें