कर्नाटक के देवनागरी एम महिला द्वारा बैंक मैनेजर की डंडे से पिटाई करने
का वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वीडियो में पिटता
दिख रहा बैंक मैनेजर कथितौर पर महिला का लोन पास करने के बदले उससे
सेक्सुअल फेवर करने की डिमांड की थी।

घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग एक दूसरे को भेज रहे हैं। 51 सेकंड के इस वीडियो में आरोपी शख्स की पिटाई करते हुए यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि चल थाने..। महिला आरोपी की कॉलर पकड़कर भी उसे खींचते नजर आ रही है। बहुत से लोग इस वीडियो को #MeeToo के हैशटैग से भी शेयर कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें