इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के फिटनेस आइकन
विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म बॉर्डर का गाना‘घरवा भइल बा कारगिल' खूब
पॉपुलर हो रहा है। 'बॉर्डर' में शुभी शर्मा और विक्रांत के अलावा निरहुआ और
आम्रपाली दुबे की भी जोड़ी है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लगभग 75 लाख
बार देखा जा चुका है। यह गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यू-ट्यूब चैनल से
रिलीज किया गया है। दरअसल, इस गाने में सास-बहू की जंग दिखाई गई है जो
लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा उस समय सुर्खियों में आए थे जब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस में एंट्री की थी। मोनालिसा ने बिग बॉस में बहुत ही धमाकेदार पारी खेली थी और उनके अंदाज को काफी पसंद भी किया गया था। मोनालिसा ने तो बिग बॉस के दौरान ही विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली थी और दोनों का रोमांस बहुत पॉपुलर भी हुआ था

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें