UPTET Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के
लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर
अपलोड कर दिये जाएंगे। 18 नवंबर को 10 से 12.30 बजे की पहली पाली में
प्राथमिक स्तर की और 2.30 से 5 बजे तक की दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक
स्तर की परीक्षा कराई जाएगी।

तारीख परिवर्तित होने के बाद संशोधित कार्यक्रम (समय सारिणी) 15 अक्तूबर को विशेष सचिव शासन चन्द्रशेखर ने जारी किया है। 17 अक्तूबर तक जनपदीय समिति परीक्षा केंद्र तय करेगी। जिलों से 22 तक छात्र आवंटन सहित केंद्रों की सूची हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में परीक्षा नियामक प्राधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें