वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित एक आवासीय निजी कॉलोनी में शादी का झांसा
देकर विदेशी ने दिल्ली की महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब
शादी करने को कहा तो विदेशी ने चाकू से उसे मारने की कोशिश की। पुलिस को भी
उसने चाकू दिखाकर ललकारा। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मैरीलैण्ड निवासी माइकल जेम्स वोयर से दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी। इसके बाद पीड़िता की मुलाकात उससे पहली बार इस्कॉन मंदिर में 2017 में हुई। उसने तभी शादी करने की बात कही। माइकल के कहने पर महिला अगस्त, 2017 में वृंदावन आ गई और उसके साथ रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया है कि माइकल ने शादी का झांसा देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गुरुवार सुबह छटीकरा मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रही महिला ने जब माइकल से शादी करने की बात कही तो वह हमलावर हो गया और धमकी देने लगा कि वह उसे जान से मारकर अमेरिका भाग जाएगा।
शादी की बात को लेकर जब विवाद बढ़ गया तो माइकल और उत्तेजित हो गया उसने चाकू निकालकर युवती के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। युवती ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी वह हमलावर हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बमुश्किल आरोपी विदेशी को पकड़ा। उसके पास से दो चाकू भी बरामद किए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ सदर प्रीति सिंह के अनुसार, महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर
लिया गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विदेशी उग्र हो गया। बल प्रयोग कर
उसे पकड़ा गया।
निरीक्षक एलआईयू केपी कौशिक के अनुसार, माइकल जेम्स वोयर टूरिस्ट वीजा से चार अक्तूबर को आया है। पुलिस कार्रवाई के बाद ही इस मामले की रिपोर्ट अमेरिका दूतावास को भेजी जाएगी। उसका वीजा अभी वैध है।

पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मैरीलैण्ड निवासी माइकल जेम्स वोयर से दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक पर एक वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी। इसके बाद पीड़िता की मुलाकात उससे पहली बार इस्कॉन मंदिर में 2017 में हुई। उसने तभी शादी करने की बात कही। माइकल के कहने पर महिला अगस्त, 2017 में वृंदावन आ गई और उसके साथ रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया है कि माइकल ने शादी का झांसा देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गुरुवार सुबह छटीकरा मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रही महिला ने जब माइकल से शादी करने की बात कही तो वह हमलावर हो गया और धमकी देने लगा कि वह उसे जान से मारकर अमेरिका भाग जाएगा।
शादी की बात को लेकर जब विवाद बढ़ गया तो माइकल और उत्तेजित हो गया उसने चाकू निकालकर युवती के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। युवती ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी वह हमलावर हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बमुश्किल आरोपी विदेशी को पकड़ा। उसके पास से दो चाकू भी बरामद किए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निरीक्षक एलआईयू केपी कौशिक के अनुसार, माइकल जेम्स वोयर टूरिस्ट वीजा से चार अक्तूबर को आया है। पुलिस कार्रवाई के बाद ही इस मामले की रिपोर्ट अमेरिका दूतावास को भेजी जाएगी। उसका वीजा अभी वैध है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें