सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UP: योगी की बैठक के बाहर चाकू लेकर पढ़ी नमाज, PM के खिलाफ लगाए नारे

UP: योगी की बैठक के बाहर चाकू लेकर पढ़ी नमाज, PM के खिलाफ लगाए नारे

 

लखनऊ सचिवालय एनेक्सी के पंचम तल पर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। ठीक इसी समय एक शख्स ने एनेक्सी के बाहर चाकू खोंसकर नमाज पढ़ी। बाद में प्रधानमंत्री मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगाए और फरार हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया।
हैरत की बात यह है कि कमर में चाकू बांधकर आया आरोपी सिपाहियों की मौजूदगी में आसानी से फरार हो गया। जबकि, लखनऊ पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं लगी। बाद में सोशल मीडियो पर इसका वीडियो वायरल होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हजरतगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना के वक्त ड्यूटी कर रहे आरक्षी मनोज और ट्रैफिक आरक्षी आनंद प्रकाश को निलंबित कर दिया।
स्कूटी पर सवार होकर आया 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक शख्स लाल रंग की स्कूटी पर सवार होकर एनेक्सी के गेट नंबर एक के पास पहुंचा। इसके बाद उसने डिवाइडर लाइन पर मुसल्ला बिछाया और नमाज पढ़ने लगा। फिर अचानक उसने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी के बीच सड़क पर नमाज पढ़ने
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
पुलिस का लचर रवैया देख लोगों ने सिरफिरे की इस हरकत की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर जारी कर दी। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया और इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी जा चुका था।

लखनऊ  के एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार, एनेक्सी के बाहर रोड जाम करके अराजक गतिविधि करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। सीसी कैमरे की फुटेज से उसकी पड़ताल की जा रही है। मामले में लापरवाही उजागर होने पर दो सिपाहियों को निलम्बित किया गया है।

से सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। इसमें कई अधिकारी और राजनेता के वाहन जाम में फंस गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
चाकू पर भी आंख मूंदे रही पुलिस 
घटना के वक्त एनेक्सी गेट के आसपास कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। लेकिन, पुलिस कर्मी उसकी इस हरकत पर कुछ नहीं बोले। एनेक्सी के बाहर नारेबाजी करने वाला यह शख्स कमर में गमछा बांधे हुए था। इसमें उसने चाकू भी खोंस रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जाम में फंसे बाइक सवार दो युवकों ने पास खड़े ट्रैफिक सिपाहियों को चाकू के बारे में बताया। इस पर सिपाहियों ने आगे बढ़कर आरोपी की कमर पर चाकू बंधा देखा। लेकिन सिपाहियों ने पूछताछ करने के बजाए मुंह फेर लिया।

 योगी की बैठक के बाहर चाकू लेकर पढ़ी नमाज

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...