UP: मां से मिलने साइकिल पर एटा से दिल्ली निकल पड़ा 10 साल का बच्चा, माता-पिता में हो चुका है तलाक
माता-पिता में दो वर्ष पूर्व तलाक होने के बाद पिता के पास रह रहा 10 वर्षीय बालक अपनी मां से मिलने के लिए एटा से साइकिल से दिल्ली के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने बालक को उसके पिता को सौंप दिया।पांच रुपये देकर रिक्शेवाले से बोला, अंकल दिल्ली छोड़ दो
एटा से 32 किलोमीटर की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय कर अपनी जान जोखिम में डालकर जीटी से होता हुआ बालक सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग पर आ गया। यहां तक आते-आते वह बुरी तरह से थक गया। यहां मौजूद एक ई-रिक्शा चालक को पांच रुपये देकर बोला, अंकल दिल्ली तक छोड़ दो। इस पर ई-रिक्शा चालक ने बालक को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने स्कूल के आईकार्ड के आधार पर प्रधानाचार्य से बात की। घटना की जानकारी पर परिजन कोतवाली आ गए और पुलिस ने बालक को उसके पिता को सौंप दिया। बालक अपनी मां के पास दिल्ली जाने की बात कह रहा था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें