सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UP सरकार सख्त: धोखाधड़ी से फ्लैट नहीं बेच सकेंगे बिल्डर, 10 फीसद से ज्यादा नहीं होगी बुकिंग राशि

यूपी सरकार फ्लैट, मकान और जमीन लेने वालों के साथ आए दिन होने वाली धोखाधड़ी कड़ाई से रोकने जा रही है। इसके लिए बिल्डरों को बुकिंग के समय ही खरीदारों के साथ एग्रीमेंट करना होगा। इतना ही नहीं बुकिंग राशि 10 फीसदी से अधिक नहीं लिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 'द उत्तर प्रदेश रियल स्टेट (रेगुलेशन एंड डवलपमेंट) (एग्रीमेंट फॉर सेल रूल्स) 2018 को मंजूरी दे दी गई।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार खरीदारों के हितों का रक्षा करने के लिए लगातार फैसले ले रही है। केंद्र सरकार का भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 (रेरा) जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में लागू हो गया है। उत्तर प्रदेश में एक मई 2017 से रेरा लागू किया जा चुका है। इसके तहत प्रोजेक्ट शुरू करने वाले बिल्डरों को तीन महीने में रेरा में पंजीकरण कराना जरूरी किया जा चुका है।


उन्होंने बताया कि 'रेरा' नियमावली बनाते समय एग्रीमेंट फॉर सेल की प्रक्रिया तय नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में बिल्डर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे। खरीदारों द्वारा इस तरह की 'रेरा' में शिकायत आने के बाद बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि एग्रीमेंट फॉर सेल संबंधी आदेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
एग्रीमेंट फॉर सेल की खास बात:-
- बिल्डर बुकिंग राशि 10 फीसदी से अधिक नहीं ले सकेंगे
- बिल्डरों को बुकिंग करते समय ही बॉयर्स के साथ एग्रीमेंट करना होगा
- एग्रीमेंट में बताना होगा कि निर्माण कार्य कब पूरा होगा और कब कब्जा देगा
- एग्रीमेंट के बाद बिल्डर फ्लैट, मकान या प्लाट दूसरे को नहीं बेच सकेगा
- बिल्डरों को रेरा में पंजीकरण के समय इसकी पूरी सूचना देनी होगी
- बॉयर्स से बिल्डर अलग-अलग चार्ज की नहीं वसूल सकेगा
- बिल्डर बॉयर्स से फ्लैट व मकान के निर्मित क्षेत्र के आधार पर पैसा ले सकेगा
- बिल्डर को बुकिंग के समय ही वास्तविक कीमत बतानी होगी
- एग्रीमेंट के बाद बिल्डर कीमतों में वृद्धि नहीं कर सकेगा
- बॉयर्स को बुकिंग के बाद भी फ्लैट न लेने का अधिकार होगा
- ऐसे बॉयर्स की बुकिंग राशि बिल्डर जब्त कर सकेगा
- शेष जमा किया गया पैसा हाउसिंग लोन के 1 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करना होगा
- एग्रीमेंट में बिल्डर या प्रापर्टी डीलर को बताना होगा नक्श और लेआउट पास है या नहीं
- बिल्डर या प्रापर्टी डीलर को योजना की जमीन की पूरी जानकारी देनी होगी
- अपार्टमेंट एक्ट के तहत बिल्डर को निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरणों से प्रमाण पत्र लेना होगा।
- बिल्डर बॉयर्स से एक साल का ही रख-रखाव चार्ज ले सकेगा
- बिल्डर को तीन माह में रेजीडेंट बेलफेयर एसोसिएशन बनाना होगा
 बिल्डरों को बुकिंग के समय ही खरीदारों के साथ एग्रीमेंट करना होगा।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...