प्रियंका-निक की शादी से पहले ही परिणीति ने जीजा से कर डाली ये Shocking डिमांड
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के साथ-साथ पूरे परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी बीच परिणीति ने अपने जीजा निक से एक डिमांड भी कर दी है। दरअसल, आज कल परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन में बिजी हैं। एक एंटरटेनमेंट साइट के मुताबिक, प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी बहन की शादी की क्या-क्या तैयारियां कर रही हैं और जूता चुराई की रस्म में वो निक से कितने रूपए मांगेगी तो उन्होंने कहा कि वो पहले ही निक को बता चुकी हैं कि उन्हें जूता चुराई रस्म में निक से 5 मीलियन डॉलर चाहिए।
वेबसाइट के मुताबिक, परिणीति ने आगे कहा कि निक ने हालांकि ये पहले ही कह दिया है कि वो उन्हें सिर्फ 10 डॉलर ही देंगे। लेकिन परिणीति का कहना है कि वो अपनी जीजा को इतनी आसानी से नहीं छोड़ेंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब परिणीति से पूछा गया कि वो अपनी बहन की शादी में किन-किन गानों पर परफॉर्म करेंगी तो उन्होंने कहा, देसी गर्ल, तूने मारी एंट्रियां, राम चाहे लीला चाहे राम के साथ-साथ वो निक के गानों पर भी डांस करेंगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें