सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विराट कोहली को क्यों पसंद है ड्यूक बॉल, यह कूकाबूरा और SG से क्यों है बेहतर?

विराट कोहली को क्यों पसंद है ड्यूक बॉल, यह कूकाबूरा और SG से क्यों है बेहतर?

हम आपको बताते हैं कि आखिर एसजी, ड्यूक और कूकाबुरा गेंदों में क्या अंतर होता है...?
Duke Ball.jpg
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों गेंदों की क्वालिटी को लेकर बहस गरम है। भारतीय कप्तान विराट कोहली, स्टार स्पिनर आर अश्विन से लेकर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गेंदों की क्वालिटी को लेकर अपनी राय जाहिर की है। विराट कोहली और आर अश्विन ने भारत में इस्तेमाल होने वाली एसजी गेंदों की क्वालिटी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए डॅयूक गेंदों के इस्तेमाल की वकालत की है। एक तीसरा आॅप्शन कूकाबुरा गेंद भी है, जिसका इस्तेमाल आॅस्ट्रेलिया में किया जाता है। माइक अथर्टन, कुमार संगाकारा के साथ ही अधिकतर समय तक कूकाबुरा गेंद से खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में ड्यूक गेंद के इस्तेमाल की सिफारिश की है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर एसजी, ड्यूक और कूकाबुरा गेंदों में क्या अंतर होता है...?
ड्यूक गेंद के पीछे है एक भारतीय का दिमाग
73 वर्षीय दिलीप जजोदिया 1962 में भारत से इंग्लैंड पहुंचे। उनकी कंपनी मॉरेंट क्रिकेट का सामान बनाने लगी। इन्होंने 1760 में स्थापित क्रिकेट बॉल बनाने वाल कंपनी ड्यूक को खरीद लिया। जजोदिया टेस्ट क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन अब वह गेंद बनाने वाली कंपनी के मालिक हैं। एक ऐसी गेंद जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर हमेशा समस्या खड़ी करती है। दिलीप जजोदिया अपने हाथों से इंग्लैंड में होने वाले प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 12 गेंदें चुनते हैं। दिलीप जजोदिया ड्यूक गेंद में बदलाव नहीं करना चाहते। वह कहते हैं यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट गेंद है। 
ड्यूक गेंदों की सीम है इसकी सबसे बड़ी खासियत 

इस गेंद की सिलाई, स्विंग और उछाल गेंदबाजों के लिए वरदान और बल्लेबाजों के लिए अभिशाप साबित होती है। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया में कूकाबुरा और भारत में एसजी गेंद से टेस्ट मैच खेले जाते हैं। जब इंग्लैंड में बादल छाए हों तो ये ड्यूक गेंद अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग करती है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। डयूक गेंद की भारतीय उपमहाद्वीप में भी स्विंग कर सकती है। ड्यूक की एक सिंगल गेंद की सिलाई में तीन से साढ़े तीन घंटे का वक्त लगता है। इस गेंद की दूसरी खासियत यह है कि इसकी शाइन बहुत देर तक बनी रहती है। इसलिए इस गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग तो मिलती है मगर रिवर्स स्विंग नहीं मिलती।


इंग्लैंड की कंडीशन स्विंग बॉलिंग के अनुकूल होती है और इसलिए ड्यूक गेंद तेज गेंदबाजों की मददगार साबित होती है। लाल ड्यूक गेंद का इस्तेमाल इंग्लैंड में होता है। ड्यूक गेंद फोर क्वार्टर की होती है। यानी चमड़े के 4 टुकड़ों को सिलकर एक गेंद बनाई जाती है। चारों टुकड़े एक ही मोटाई के होते हैं। इनकी मोटाई कम से कम 3.5 मिलीमीटर होती है। भारत में ऐसा चमड़ा नहीं मिलता। भारत में अधिकतम दो या 2.5 मिलीमीटर मोटाई का चमड़ा इस्तेमाल होता है। इंग्लैंड में गाय का चमड़ा आसानी से मिल जाता है। भारत में ऐसा नहीं हो सकता। ड्यूक गेंद बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चमड़े में ग्रीस लगाते हैं। ग्रीस गेंद को वाटरप्रूफ बना देती है। अगर कोई गेंद ज्यादा गाढ़े रंग की नजर आए तो इसका मतलब होता है कि चमड़े ने ज्यादा ग्रीस सोखी है।
ड्यूक, एसजी और कूकाबुरा गेंदों में अंतर 
कूकाबुरा गेंद ऑस्ट्रेलिया में बनती है और इसका इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड में होता है। एसजी गेंद भारत में बनती है और बीसीसीआई इसी गेंद का इस्तेमाल करता है। कूकाबुरा में लो सीम होती है। इसमें शुरुआती 20 ओवर में अच्छी स्विंग मिलती है लेकिन इसके बाद यह बल्लेबाजों की मदद करती है। जब इसकी सिलाई उधड़ जाती है तो स्पिनरों को भी ग्रिप करने में दिक्कत होती है। ड्यूक बॉल की सीम शानदार होती है और 50-55 ओवर तक यह बनी रहती है। 
ड्यूक गेंद स्विंग गेंदबाजों को काफी रास आती है क्योंकि यह हवा में ज्यादा मूव करती है। एसजी गेंद की सिलाई तो ठीक होती है लेकिन इसकी चमक बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। एसजी गेंद में एक और खराबी यह होती है कि यह चमड़े के दो टुकड़ों से ही बनी होती है, जिससे इसका शेप बहुत जल्दी बदल जाता है। भारतीय परिस्थितियों में 10-20 ओवर तक ही इसमें स्विंग मिलती है। एसजी गेंद से रिवर्स स्विंग करना आसान होता है। चूंकी एसजी गेंद जल्दी पुरानी होती है इसलिए स्पिनर्स को ग्रिप बनाने और हवा में घुमाने में काफी आसानी होती है। एसजी गेंद से स्पिनर्स को ज्यादा टर्न मिलता है।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...