आम्रपाली ग्रुप के तीनों डायरेक्टर की तुरंत गिरफ्तारी हो: SC
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक तीनों डायरेक्टर ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं करते तब तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा जाए
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली रियल एस्टेट ग्रुप के तीनों डायरेक्टर्स को तुरंत पुलिस कस्टडी में लेने का निर्देश दिया है. इनमें अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार शामिल हैं. अदालत ने कहा कि जब तक ये ऑडिट रिपोर्ट नहीं जमा करते तब तक उन्हें हिरासत में रखा जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आम्रपाली ग्रुप को जमकर फटकार लगाई. कोर्ट ने डेवलपर को कहा कि वह लुकाछिपी का खेल बंद करे. सुप्रीम कोर्ट ने डेवलपर की तरफ से पैरवी कर रहे वकील को कहा कि अभी तक फॉरेंसिक ऑडिट से जुड़ी रिपोर्ट ऑडिटर्स को क्यों नहीं सौंपी गई है.
SC sends three Amrapali real estate Group Directors- Anil Kumar Sharma, Shov Priya and Ajay Kumar - in police custody for not handing over all the documents with respect to its account related to forensics audits. https://t.co/iHPviiyxsk— ANI (@ANI) October 9, 2018

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें