भारतीय स्टेट बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के जरिए खरीदारी करने वाले
एसबीआई ग्राहकों को अतिरिक्त छूट एवं कैशबैक के लाभ मिलेंगे। बैंक ने
त्योहारी मौसम में खरीदारी की मजबूत धारणा को भुनाने के लक्ष्य के साथ यह
पेशकश की है।
योनो, विभिन्न सेवाओं के लिए एसबीआई का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम है- 'यू वनली नीड वन। कागजरहित बैंकिंग के अलावा इसके जरिए वित्तीय उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा योनो प्लेटफॉर्म पर ई-वाणिज्य से जुड़ी 85 कंपनियां मौजूद हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी कि वह पहला बैंक है जो त्योहारी सीजन के लिए एक डिजिटल शॉपिंग लेकर आया है। इस डिजिटल शॉपिंग में ग्राहकों को 10 परसेंट तक की अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर भी कैश बैक मिलेगा। यह ऑफर 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के लिए मान्य रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें