सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RRB group d admit card, exam 2018: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछा SBI से जुड़ा ये सवाल

rrb group d admit card, exam date 2018 and questions: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर जारी है। 14 अक्टूबर तक की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लाखों परीक्षार्थी रोजाना सीबीटी देने पहुंच रहे हैं। 17 सितंबर से रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का दौर शुरू हुआ था। विभिन्न राज्यों में स्थित कंप्यूटराइज्ड केंद्रों पर लाखों की तादाद में रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार सीबीटी देने पहुंच रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले उम्मीदवारों से बातचीत की। राजस्थान के सीकर से दिल्ली परीक्षा देने आए अशोक कुमार ने बताया कि जीके के प्रश्न आसान थे। अशोक ने स्मृति के आधार पर निम्न प्रश्न बताए जो कि पेपर में आए थे।
अशोक ने बताया कि एक प्रश्न यह था कि - एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) का चेयरमैन कौन है? इस प्रश्न का उत्तर रजनीश कुमार है। अक्टूबर 2017 में उन्होंने  चेयरमैन पद पर अरुंधति भट्टाचार्य की जगह ली थी।
एक अन्य परीक्षार्थी सत्यप्रकाश ने बताया कि ये प्रश्न भी पूछे गए थे- 
- मार्च, 2018 में पंजाब का मुख्यमंत्री कौन था?
- 1 किलोवाट में कितना जूल होता है?
- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन है?
- अमेरिका का राष्ट्रपति कौन है?
(ऊपर दिए गए सभी प्रश्न परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने बताए हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होने के चलते प्रश्न पत्र नहीं मिलता। इसलिए अभ्यर्थियों ने स्मृति के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान की टीम को यह जानकारी दी।)



आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए अन्य कुछ मॉडल प्रश्न
प्रश्न.1 1869 ई. में किस वैज्ञानिक ने प्रथम आवर्त सारणी को विकसित किया?
क. दमित्री मेंडेलीफ
ख. लोश्चमिड
ग. लेवोसीयर
घ. ग्रेगोर मेंडल
उत्तर-  क.
प्रश्न.2 कैल्शियम एल्युमिनेट तथा कैल्शियम सिलिकेट का मिश्रण इनमें से क्या कहलाता है-
क. ग्लास
ख. सीमेंट
ग. गारा
घ. कंक्रीट
उत्तर-  ख.
प्रश्न.3 सोडियम कार्बोनेट सामान्यतया जाना जाता है- 
क. लाइम से
ख. सोडा से
ग. ग्लास से
घ. क्वार्ट्ज से
उत्तर-  ख.
RRB के Direct Link जिस पर क्लिक कर आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न. 4. कार्य की ईकाई क्या है?
क. जूल
ख. वॉट्स
ग. हर्टज
घ. किग्रा.
उत्तर-  क.
प्रश्न. 5. डेसिबल ईकाई का प्रयोग क्या मापने में होता है?
क. प्रकाश
ख. ध्वनि
ग. भूकंप
घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-  ख.
इन शहरों में 11 और 12 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित
रेलवे भर्ती बोर्ड, भुवनेश्वर ने चक्रवाती तूफान 'तितली' की वजह से 11 और 12 अक्टूबर को रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, संबलपुर, खुर्दा और ब्रह्मपुर में आयोजित होने वाली थी। आरआरबी भुवनेश्वर के चैयरमैन ने बताया कि नयी तिथि और जगह की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिए जाएंगे।


RRB recruitment 2018: questions asked in railway alp and technician exam

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...