RRB Group D (CBT) Admit Card 2018: आरआरबी ग्रुप डी की 26 अक्टूबर से
पहले होने वाली सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होना 16 अक्टूबर से
शुरू हो चुके हैं। जिन लोगों की परीक्षा 21 अक्टूबर को है वे 17 अक्टूबर
यानी बुधवार को अपना एडमिट कार्ड आरआरबी की जोनल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त
कर सकते हैं। पांच अक्टूबर को जारी किए नोटिस में रेलवे ने बताया था कि 29
अक्टूबर के बाद होने वाली परीक्षाओं की डेट, सिटी और शिफ्ट की डिटेल्स 18
अक्टूबर को जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। रेलवे (Railway) ने 5 अक्टूबर को 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक वे अपनी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें