PM नरेंद्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं को मिलकर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 के
एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिलकर उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए
बधाई दी। भारत ने जकार्ता में हुए एशियाई पैरा खेलों में कुल 72 पदक जीते
जिनमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने
विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाडि़यों द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्नता
व्यक्त की। उन्होंने खिलाडि़यों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि
उनकी सफलता में उनके मनोबल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने वैश्विक स्तर
पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान के लिए उन्हें बधाई दी।
खेलमंत्री राठौर ने पदक विजेताओं को दिए नगद पुरस्कार
पीएम मोदी ने पदक विजेता खिलाडि़यों के कोचों की भी सराहना की। उन्होंने एथलीटों से कहा कि वे अपना उत्साह बनाये रखे और इससे भी अधिक ऊंचाइयां छूने के लिए परिश्रम करें। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पैरा खिलाड़ियों को देश का असली आइकन बताते हुए पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए। स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रूपए, रजत पदक विजेताओं को 20 और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रूपए दिए गए। इस मौके पर खेल सचिव राहुल भटनागर और खेल भारत (भारतीय खेल प्राधिकरण) की महानिदेशक नीलम कपूर मौजूद थीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें