बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने हिंदू मंदिर के लिए दी 43 करोड़ की जमीन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश में एक हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए 1.5 बीघा जमीन आवंटित कर दी है। हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर राजधानी ढाका स्थित ढाकेश्वरी हिंदू मंदिर के लिए यह जमीन आवंटित की है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के हिंदू समुदाय की तरफ से पिछले 60 वर्षों से ढाकेश्वरी मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए एक नए मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की जा रही थी।
जमीन की कीमत 43 करोड़ रुपए आंकी गई है
हिंदू समुदाय की इस मांग को मानने के बाद मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की पैरोकार के तौर पर पीएम शेख हसीना की छवि और मजबूत होने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी शेख हसीना मंदिरों के रखरखाव को लेकर कई बार महत्वपूर्ण फैसले ले चुकी हैं। शेख हसीना 15 अक्टूबर को ढाकेश्वरी मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने 1.5 बीघा जमीन दान में देने की घोषणा की। यह जमीन मंदिर के पास ही मौजूद है, जिसकी कीमत 43 करोड़ रुपए आंकी गई है।

बांग्लादेश में इसी दिसंबर में होने हैं आम चुनाव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें