पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सात गेंद के अंदर तीन विकेट
लेकर पाकस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के
करीब पहुंचा दिया है। अब्बास ने पहले सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (49) को
आउट किया तथा इसके बाद मार्श बंधुओं शान और मिशेल को पवेलियन की राह दिखायी
जो खाता भी नहीं खोल पाये। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान
के 87 रन था लेकिन वह चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर तीन विकेट पर 136 रन
बनाकर संघर्ष कर रहा है।
पहली पारी में 280 रन की बढ़त हासिल करने वाले पाकिस्तान ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 181 रन बनाकर समाप्त घोषित की। ऑस्ट्रेलिया को इस तरह से 462 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला। उसे दो मैचों की सीरीज में बढ़त बनाने के लिये अभी 326 रन की जरूरत है। वहीं पाकिस्तान को सात विकेट की दरकार है। चौथे दिन स्टंप उखउ़ने के समय सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 50 और ट्रेविस हेड 34 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये अब तक 49 रन जोड़े हैं।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पहली पारी जैसा ही हाल देखने को मिला। पहली पारी में उसकी सलामी जोड़ी ने 142 रन की साझेदारी की लेकिन उसकी टीम ने सभी दस विकेट 60 रन के अंदर गंवा दिये। फिंच और ख्वाजा ने फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। अब्बास ने टी-ब्रेक के तुरंत बाद फिंच को पगबाधा आउट किया और दो गेंद बाद शान मार्श को विकेट के पीछे कैच कराया। उन्होंने अपने अगले ओवर में मिशेल को पगबाधा आउट किया।
अगर ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना है तो उसे नया इतिहास लिखना होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम पर है। उसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एंटीगा में सात विकेट पर 418 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। इससे पहले पाकिस्तान ने सुबह तीन विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसकी तरफ से इमाम उल हक ने 48, असद शाफिक ने 41 और हारिस सोहेल ने 39 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिये जान हालैंड ने तीन और नाथन लियोन ने दो विकेट लिये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें