सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PAK v AUS: फखर जमान और सरफराज अहमद ने पाकिस्तान को संकट से निकाला

सलामी बल्लेबाज फखर जमान और कप्तान सरफराज अहमद दोनों शतक बनाने से छह रन से चूक गए लेकिन आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान को संकट से निकाला लिया। फखर और सरफराज दोनों 94 रन पर आउट हुए। पाकिस्तान ने एक समय सिर्फ 57 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन इन दोनों ने अपनी टीम को संकट से उबारते हुए 282 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आॅस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए। आॅरोन फिंच 13 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरे पीटर सिडल (4) दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। 
मोहम्मद अब्बास ने आॅस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके    
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में 141 रन की पारी खेलने वाले आॅस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (3) को पवेलियन भेजा। अब्बास का यह टेस्ट क्रिकेट में 50वां विकेट था। इससे पहले स्पिनर नाथन लियोन ने सुबह के सत्र में 12 रन देकर चार विकेट लिए और पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी। इसके बाद जमान और सरफराज ने 147 रन की साझेदारी की। जमान ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। वह मार्नस लाह बू शेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। वह अपने पदार्पण टेस्ट मैच में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने।
आॅस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज बने नाथन लियोन     

वहीं कप्तान सरफराज अहमद ने अपनी 94 रन की पारी में सात चौके जड़े। पहले सत्र में तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क ने तीसरे ओवर में ही आॅस्ट्रेलिया को सफलता दिलाई जब उन्होंने मोहम्मद हफीज को शार्ट लेग पर कैच आउट कराया। इसके बाद स्पिनर नाथन लियोन ने छह गेंद के भीतर चार विकेट चटकार पाकिस्तान की चूलें हिला दीं। इसके साथ ही लियोन (314 विकेट) टेस्ट क्रिकेट में आॅस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने मिशेल जॉनसन (313 विकेट )को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। आॅस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज शेन वॉन (708 विकेट), ग्लेन मैकग्रा (563 विकेट) और डेनिस लिली (355 विकेट) हैं।

Australia v Pakistan.jpg (Photo: PCB Twitter Handle)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...