आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशन की खबरें काफी दिनों से चर्चा में
हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी की खबरें भी पिछले कुछ दिनों से छाई हुई
हैं, लेकिन इसी बीच काजोल ने कुछ ऐसा कह दिया कि रणबीर-आलिया के फैन्स के
चेहरे पर भी हंसी आ जाएगी। दरअसल, नेहा धूपिया का शो 'नो फिल्टर नेहा' शुरू
हो गया है। मंगलवार को नेहा ने शो का एक प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया
है।

प्रोमो में जब नेहा काजोल से आलिया से जुड़ा एक सवाल पूछ रही है तो काजोल हड़बड़ी में कहती हैं 'आलिया कपूर, आलिया' सौरी! नो, आलिया भट्ट।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें