सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, ठंड बढ़ने से सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, ठंड बढ़ने से सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषण

Strong west winds to keep Delhi hot
विजयादशमी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा और जहरीली हो गई है। धुंध की मोटी चादर ने चारों ओर से घेर लिया है और कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को 324 दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार दशहरे पर आतिशबाजी की वजह से दिल्ली के 33 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई जबकि दो इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर पाया गया। आनंद विहार, डीटीयू, मुंडका, नरेला, नेहरू विहार और रोहिणी में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया।
फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी शनिवार को 300 का स्तर पार कर गया। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक 374 रहा है। यहां प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है। सीपीसीबी अफसरों के मुताबिक हवा की गति कम होने से धुंध की परत बनी हुई है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा तेज होने पर ही प्रदूषण कम होने की संभावना है।
राजधानी में सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषण
दिल्ली की आबोहवा में सुबह के समय प्रदूषण जानलेवा स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे रोहिणी और बवाना में पीएम 2.5 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में प्रदूषण का स्तर इससे अधिक होने या फिर लंबे समय तक हवा में प्रदूषक कणों का यही स्तर बने रहने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। दिन के मुकाबले रात व सुबह प्रदूषण दोगुने स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे के बीच राजधानी के कई क्षेत्रों में पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर 400 से 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर  के बीच रहा। वहीं, अधिकांश क्षे़त्रों में शनिवार सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे के बीच पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई। मानकों के अनुसार, हवा में पीएम 10 की मात्रा 100 और पीएम 2.5 की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

ठंड बढ़ने से सुबह प्रदूषण बढ़ा
दिल्ली में ठंड बढ़ने की वजह से सुबह के समय प्रदूषण में स्तर में इजाफा हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फॉरर्कांस्टग एंड रिसर्च (सफर) के निदेशक डॉ. गुरफान बेग के अनुसार, ठंड बढ़ने के साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में भी वृद्धि होती है। इस दौरान वायुमंडल की जो ऊपरी सतह होती है, वह गर्मियों के मौसम के मुकाबले बहुत नीचे आ जाती है। इससे प्रदूषण के कण जो पहले ऊपरी वायुमंडल में चले जाते थे, वो नीचे फंस रह जाते हैं। आने वाले दिनों में जितनी ठंड व नमी बढ़ेगी, हवा में प्रदूषण का स्तर उतना ही बढ़ेगा।
दिल की बीमारी के साथ-साथ अस्थमा का भी खतरा
हवा में मौजूद पीएम 2.5 या उससे छोटे प्रदूषित कण सीधे सांस लेने के रास्ते हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। इससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी, बुखार के अलावा घुटन महसूस होने की समस्या हो सकती है। ये हमारे नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं। वायु प्रदुषण से दिल की बीमारियों के अलावा ब्रॉन्काइटिस, अस्थमा और निमोनिया भी हो सकता है। 
सुबह के वक्त बाहर निकलने से बचें
सुबह के समय तापमान कम होने की वजह से पीएम 2.5 और उससे छोटे कण जमीन के आसपास होते हैं। ऐसे में दिल और सांस रोगियों को सुबह बाहर नहीं निकलना चाहिए। जो लोग सुबह जॉगिंग के लिए बाहर निकलते हैं उन्हें भी बाहर निकलने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि वह सुबह धूप निकलने के बाद बाहर जाएं। -प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया, निदेशक, एम्स

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...