सलमान खान के प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म 'लवयात्री' आज रिलीज हो गई है।
इस फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी प्रमोशन किया है। फिल्म के दोनों लीड
एक्टर्स आयुश शर्मा और वरीना हुसैन इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे
हैं।
फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी वडोदरा में बच्चों को गरबा सिखाने वाले (सुश्रुत) और विदेश में रहने वाली मिशेल(वरीना) की है। सुश्रुत एक ऐसा लड़का है जो जिंदगी को खुलकर जीता है। उसके परिवार की तरफ से उस पर नौकरी ढूंढने का दबाव होता है जबकि वो अपनी एक गरबा अकैडमी खोलना चाहता है। वहीं मिशेल का भारत आने का बहुत मन होता है और वो अपने पापा(रोनित रॉय) से कहती है भारत जाने को और वो तैयार भी हो जाते हैं। उसके बाद मिशेल परिवार के साथ नवरात्रि मनाने के लिए वडोदरा रूक जाती है। इस दौरान मिशेल की मुलाकात होती है सुश्रुत से। दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिर वही जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है। मिशेल के पिता को सुश्रुत पसंद नहीं आता और वही प्यार की जंग शुरू हो जाती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें