लेखक:
Vishal Pandey
Posted time
MeToo: रेणुका शहाणे बोलीं- शायद ही कोई महिला हो जिसके पास 'मी टू' की कहानी न हो

मीटू कैंपन बॉलीवुड में सनसनी मचा रहा है। रोज नए नए चेहरे इस कैंपेन के जरिए अपनी आपबीती सुनाकर इस कैंपेन का हिस्सा बन रहे हैं। इस बीच रेणुका शहाणे ने कहा कि अभी भी ऐसी अनगिनत महिलाओं की अनकही कहानियां होंगी जो यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। रेणुका ने कहा कि उनके पास भी कहानी है लेकिन उनके साथ किसी मशहूर ने बुरा नहीं किया। रेणुका शहाणे के अनुसार, ऐसी शायद ही कोई महिला हो जिसके पास 'मी टू' कहानी न हो।
बता दें कि बीते हफ्तों में नाना पाटेकर, आलोक नाथ, रजत कपूर, विकास बहल, आलोक नाथ जैसे कई बड़े नाम #MeToo की वजह से दुनिया के सामने आए हैं। शहाणे ने अपने कई इंटरव्यूज में आलोक नाथ को लेकर बयान दिए हैं। एक्ट्रेस ने उन लोगों को भी अच्छी फटकार लगाई जो यौन शोषण का शिकार हुई महिलाओं पर उंगली उठा रहे हैं।
अब हाल में दिए एक इंटरव्यू में रेणुका ने शोषण से जुड़ा अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया। यह घटना तब की है जब रेणुका शूटिंग के लिए बाहर गई थीं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोकल ट्रेन और बसों में सफर करते हुए बितायी है। यात्रा के दौरान आपको पता होता है कि कोई आपको छूकर, आपके स्तन को दबाकर निकल जाएगा या ऐसा ही कुछ और करेगा। यह फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस उम्र की हैं, शादीशुदा हैं या गर्भवती हैं। यह कभी न खत्म होने वाली सूची है।
बता दें कि अभिनेत्री शहाणे लगातार सामाजिक मामलों पर अपने विचार व्यक्त करती रही हैं। रेणुका ने बताया, "जब मैं होटल के कमरे में अकेली थी तो एक सर्विस बॉय मेरे लिए खाना लेकर आया और खुद को मेरा फैन बताने लगा। बात करते हुए उसने खाना टेबल पर रखा और मेरे सामने आत्तिजनक हरकत करने लगा। यह देखकर मैं घबरा गई मैंने उसे वहां से निकल जाने को कहा और होटल के मैनेजर से शिकायत की।
बॉलीवुड सितारों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कुछ ऐसे दिखे स्टार्स
रेणुका शहाणे ने बताया कि इस घटना के बाद से वह कभी अपने कमरे में अकेले नहीं सोतीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि कहीं भी किसी के साथ भी हो सकती हैं।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें