सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

#MeToo अभियान पर बोलीं पीवी सिंधू- मुझे कभी इसका सामना नहीं करना पड़ा

PV Sindhu
सोशल मीडिया पर इन दिनों यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे #MeToo अभियान से अब खेल जगत के लोग भी जुड़ गए हैं। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बुधवार को महिलाओं की सराहना की और #MeToo अभियान का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपनी फील्ड में कभी इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
ओलंपिक खेलों के महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी ने देश भर में महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे #मीटू अभियान के बारे में कहा, “मैं उन लोगों की सराहना करती हूं, जो सामने आकर इस बारे में अपनी बात रख रही हैं। मैं इस चीज का सम्मान करती हूं कि वे आगे आकर अपनी राय जाहिर कर रही हैं।"

ये भी पढ़ें-

बता दें कि मंगलवार को भारत की सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने भी अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में ट्विटर पर लिखा था। जब सिंधू से पूछा गया कि क्या खेल के क्षेत्र में इस तरह की चीजें होती हैं, तो उन्होंने कहा, “मुझे अन्य लोगों के बारे में नहीं पता। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मैं जबसे इस क्षेत्र में हूं, मुझे कभी इस तरह की दिक्कत नहीं हुई।”
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया जाने के बाद भारत में #MeToo अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को भी कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न या यौन दुर्व्यवहार के अनुभव साझा किए। जिसके लपेटे में फिल्म अभिनेता आलोक नाथ सहितमनोरंजन जगत के कई नामी-गिरामी चेहरे आए हैं।
ये भी पढे़ं-
गौरतलब है कि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने बीते दिन एक के बाद एक कई ट्वीट्स में उन्होंने शोषण के बारे में अपना अनुभव साझा किया है। हालांकि ज्वाला ट्वीट में कहा है कि उन्हें सेक्सुअल हरासमेंट का शिकार तो नहीं होना पड़ा पर जबरदस्त तरीके से मेंटल हरासमेंट का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उनका बैडमिंटन करियर भी तबाह हो गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...