बॉलीवुड में चल रहे MeToo कैंपेन के बारे
में अभी भी बॉलीवुड के कई दिग्गज बोलने से बच रहे हैं। कुछ लोग सपोर्ट में
आए हैं तो कुछ ने इनडायरेक्ट अपनी बात रखी है। इसी बीच एक्टर सलमान खान के
पिता और राइटर सलीम खान भी MeToo के सपोर्ट में आगे आए हैं। सलीम खान ने
अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस मूवमेंट का सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्विटर
पर लिखा- आदमी पहाड़ से गिरकर खड़ा हो सकता है, अपनी नजरों से नहीं।
विक्टिम को दिया ये मैसेज...
सलीम ने अपनी पोस्ट में MeToo सर्वाइवर्स को भी एक मैसेज दिया है। सलीम ने लिखा- उनके पास अपने डिफेंस में सिर्फ एक ही सवाल है इतनीदेर क्यों हुई। कभी नहीं से देर होना बेहतर है। आपको रिजल्ट का इंतजार नहीं करना है। आपके साथ जनता का सपोर्ट का है। सलीम खान ने अपने ट्वीट से ये साफ कर दिया है कि इस मुहीम में वो महिलाओं के साथ हैं और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कितने वक्त बाद अपनी आवाज उठाता है लेकिन अहम ये है कि वो आवाज उठा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें