महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामलों को सामने लाने के लिए भारत में
#MeToo अभियान तेजी से फैल रहा है। कई फिल्मी हस्तियों पर लग रहे आरोपों के
बीच अब क्रिकेट जगत में भी महिला यौन शोषण के मामले सामने आ गए हैं।
#MeToo से जुड़े दो मामले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज
अर्जुन रणतुंगा और स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा को लेकर उजागर हुए हैं।
श्रीलंका को 1996 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट ने शोषण करने के आरोप लगाए हैं। फ्लाइट कर्मचारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि कैसे रणतुंगा ने मुंबई के होटल में उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने लिखा कि रणतुंगा ने होटल में उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की। बता दें कि रणतुंगा इस समय श्रीलंका सरकार में मंत्री भी हैं।
फ्लाइट कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरी सहकर्मी ने भारत और श्रीलंका के खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जताई और उनके कमरे में चलने को कहा। मैं उसे सुरक्षित महसूस करवाने के लिए उसके साथ चली गई। कमरे में कुछ वक्त के बाद हम उनके (भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों) साथ स्विमिंग पूल की ओर टहलने चले गए, लेकिन तभी मैंने देखा कि मेरी दोस्त वहां से चली गई है।'
होटल स्टाफ ने नहीं की कोई मदद
महिला ने बताया, 'उस समय रणतुंगा ने मुझे कमर से पकड़ लिया और मुझे गलत तरीके से छूने लगे। मैं घबराकर जोर से चिल्लाई और उन्हें लात मारकर पीछे किया। मैंने उन्हें धमकी भी दी कि इस हरकत के बाद उनका पासपोर्ट रद्द हो सकती है और मैं पुलिस में शिकायत भी कर सकती हूं। इसके बाद मैं दौड़कर होटल के रिसेप्शन पर गई और उन्हें इस हरकत की जानकारी दी। लेकिन होटल स्टाफ ने कहा कि यह मेरा निजी मामला है और वो मेरी मदद नहीं कर सकते।'
लसिथ मलिंगा ने धोखे से कमरे में बुलाया
वहीं, दूसरी ओर भारत की एक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें होटल के कमरे में एक क्रिकेटर द्वारा एक महिला के साथ यौन शोषण करने की बात का जिक्र है। इस पोस्ट में लिखा है कि क्रिकेटर ने धोखे से उन्हें कमरे में बुला लिया था। भारतीय सिंगर ने इस क्रिकेटर का नाम मौजूदा श्रीलंकाई टीम के स्टार गेंदबाज, लसिथ मलिंगा बताया है।

ऑटोग्राफ लेने कमरे में गई थी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें