बॉलीवुड में आज कल #MeToo कैंपेन के जरिए यौन शोषण को लेकर कई बड़े
खुलासे हो रहे हैं। सोना महापात्रा ने कुछ दिनों पहले ही सिंगर कैलाश खेर
पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अनु मलिक पर भी सोना ने आरोप
लगाया था।

सोना ने ट्वीट कर लिखा था, 'जो भी लड़कियां कैलाश खेर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं वो अकेली नहीं हैं। #KailashKher सालों से ऐसा रहा है और इस इंडस्ट्री में ऐसे कई हैं जैसे कि अनु मलिक। मैं हर किसी के बारे में ट्वीट नहीं कर सकती क्योंकि मैं 18 घंटे काम करती हूंय़ साथ ही मैं दूसरों के बारे में कमेंट नहीं कर सकती। ये गलत होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें