बड़ा सवाल! क्या IPL के चक्कर में धौनी टीम इंडिया से कर रहे हैं खिलवाड़

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धौनी के बल्ले से जमकर चौके-छक्के बरस रहे हैं, चेन्नई सुपरकिंग्स भी लगातार जीत रही है और प्वॉइंट टेबल में फिलहाल नंबर वन है। लेकिन एक बात है जो टीम इंडिया के फैन्स को परेशान कर सकती है। 15 अप्रैल को सीएसके का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था।
इस मैच में धौनी का बैक पेन शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। लगातार आईपीएल के मैच खेलने के चक्कर में धौनी की बैक को आराम नहीं मिल पा रहा है और इसका असर टीम इंडिया के आईपीएल के बाद के अभियान पर भी पड़ सकता है।
28 मई को आईपीएल खत्म होगा और टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। जहां भारत को 3 जुलाई से 17 जुलाई के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। आईपीएल खेलने के दौरान अगर धौनी का बैक पेन ऐसे ही बरकरार रहा तो इंग्लैंड दौरे पर इसका असर पूरी टीम पर भी पड़ सकता है।
आगे जानें कब और कैसे शुरू हुआ धौनी का ये बैक पेन....

मैच मोहाली में खेला जा रहा था और सीएसके मुश्किल में फंसी नजर आ रही थी। धौनी ने आखिरी गेंद पर छक्का भी मारा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। किंग्स इलेवन पंजाब के 197 रनों के जवाब में सीएसके 193 रन बना सकी और चार रन से मैच गंवा दिया।
धौनी इस मैच में 44 गेंद पर 79 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे और छह चौके और पांच छक्के जड़े। इस मैच के दौरान धौनी का बैक पेन उभर गया था, जिसके बावजूद वो बल्लेबाजी करते रहे। दवाई ली और मसाज भी करवाई, लेकिन मैदान छोड़कर नहीं गए।
मैच के बाद धौनी ने कहा था कि इस तरह दर्द में खेलना अब उनकी आदत बन चुकी है। धौनी ने कहा था कि बैक पेन है लेकिन मेरी बाजुओं में बहुत दम है और मुझे लगा था कि इससे काम चल जाएगा। इस मैच के बाद सीएसके को करीब एक हफ्ते का आराम मिला और वापसी के समय धौनी फिर से फिट नजर आए।
आगे जानें दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के दौरान क्या कुछ हुआ...

सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ धौनी अपनी बैक को कई बार बचाते हुए दिखे। रन लेने भागे तो गेंद कहीं बैक पर ना लग जाए, अपना हाथ उन्होंने बैक पर रख लिया। इसके अलावा मैच के बाद भी उन्होंने बताया कि बैक पेन से वो अभी भी परेशान हैं और इस चक्कर में ट्रेनिंग भी नहीं कर पा रहे हैं।
हालांकि धौनी टीम इंडिया के लिए भी दर्द में खेल चुके हैं, लेकिन तब और अब में उनकी उम्र का भी फर्क है।
ऐसे में क्या ये सही है कि दर्द के बावजूद धौनी लगातार आईपीएल मैच खेलते रहें?
क्या उन्हें कुछ मैच के लिए आराम नहीं ले लेना चाहिए?
क्या धौनी की इस इंजरी का असर आने वाले भारतीय क्रिकेट टीम मैचों पर नहीं पड़ेगा?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें