IPL Season 12th:दो खिलाड़ियों की कीमत पर MI ने क्विंटन डी कॉक को खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। डी कॉक पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। 'क्रिकइंफो' के अनुसार, आगामी सीजन के लिए दिसंबर महीने में होने वाली खिलाड़ियों की निलामी से पहले मुंबई ने डी कॉक को ट्रेड के जरिए खरीदा है। बैंगलोर ने डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इतने ही मूल्य में उनको बेचा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें