टीम इंडिया ने रविवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच
में 10 विकेट से बुरी तरह हराया। इस मैच में भारत की जीत में गेंदबाजों का
बड़ा योगदान रहा। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम के
गेंदबाजों पर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें गेंदबाजों से कोई समस्या नहीं
है। इसी के साथ कोहली ने मैन ऑफ द मैच उमेश यादव की जमकर तारीफ की। साथ ही
कोहली ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले महीने जब टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा
करेगी तो टीम के बल्लेबाज अपनी घरेलू फॉर्म को जारी रखेंगे।
उमेश ने सलेक्टर्स के लिए मुश्किल बढ़ा दी
उमेश यादव ने हैदराबाद टेस्ट में कुल 10 विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने 6 और दूसरी में 4 विकेट झटके। कप्तान ने उमेश की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले उसने चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा, "इस टेस्ट के बाद से मैं उमेश को अलग स्थान पर रखना चाहूंगा।" कोहली ने कहा, ''शार्दुल ठाकुर को चोट लगी और इसके बाद उमेश का 10 विकेट चटकाना शानदार रहा। यह बेहतरीन प्रदर्शन रहा। हम सभी उसके लिये खुश हैं। मुझे लगता है कि इतने सारे तेज गेंदबाजों का होना अच्छा है। हमें अब बेहतरीन गेंदबाज को चुनने के लिये चुनौती से जूझना होगा।"
'बल्लेबाजों को अपना काम करना होगा'
गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय से भारत के लिये घरेलू और विदेशी मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों ने बार बार टीम को निराश किया है। कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-0 से हराने के बाद बल्लेबाजों को भी गेंदबाजों की तरह अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहिए। कोहली ने कहा, ''मैं इन खिलाड़ियों (गेंदबाजों) को फिट और अच्छा खेल दिखाने के लिये बेताब देखकर सचमुच खुश हूं। अब बाकी का काम करना बल्लेबाजों पर निर्भर करता है। इस मैच में पहली पारी राजकोट में पिछली पारी से ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी।"
रहाणे की बल्लेबाजी से खुश कोहली
दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और शैनोन गैब्रियल के आक्रमण के सामने भारतीय टीम पहली पारी में थोड़ी दबाव में आ गयी लेकिन ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे ने 152 रन की भागीदारी निभाकर टीम को संभाला। कोहली ने कहा, ''जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उसने नॉटिघंम में भी रन बनाये और हमने वो टेस्ट जीता। वह कुछ और रन बनाना चाहता था। पंत के साथ उसकी साझेदारी शानदार रही और हम इसी तरह की कुछ और साझेदारियां देखना चाहेंगे।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें