वेस्टइंडीज की टीम रविवार को भारत के खिलाफ दूसरी पारी में लीड बनाने के
बावजूद मैच में पकड़ नहीं बना सकी और महज 127 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद
भारत ने आसानी से 72 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए पूरा कर लिया।
शानदार गेंदबाजी करने वाले कप्तान जेसन होल्डर ने मैच के बाद कहा कि
सामान्य बल्लेबाजी के कारण उन्हें मैच में फिर से तीसरे दिन में हार का
सामना करना पड़ा।
'दूसरी पारी की बैटिंग से निराश हूं'
बता दें कि जेसन होल्डर पहला मैच नहीं खेल सके थे। हैदराबाद में 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने कहा, ''हमने दूसरी पारी में जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे थोड़ा निराश हूं। मैंने सोचा कि हमने कल जैसा प्रदर्शन किया, उसके बाद हम वापसी कर लेंगे। लेकिन भारत को श्रेय दिया जाना चाहिए, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।"
'हमें एक और फास्ट बॉलर खिलाना चाहिए था'
इसके साथ ही होल्डर ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस सीरीज में उन्हें अधिक तेज गेंदबाजों की जरूरत थी। उन्होंने कहा, “इन मैचों में तेज गेंदबाजों को अधिक विकेट मिले हैं। हमें भी अतिरिक्त तेज गेंदबाजों को लेकर चलना चाहिए था। हमें अपने आप को समय देने की जरूरत है।”
गौरतलब है कि तीसरे दिन 308/4 के स्कोर के साथ बल्लेबाजी करने उतरी
भारतीय टीम पहली पारी में 367 रन पर ही सिमट गई। यानि सिर्फ 59 रन पर 6
खिलाड़ी आउट हो गए। दूसरी पारी में जेसन होल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते
हुए पांच विकेट हासिल किए। वहीं गेब्रियल को 3 विकेट मिले, जबकि वर्रीकन को
2 विकेट हासिल हुए।

'दूसरी पारी की बैटिंग से निराश हूं'
बता दें कि जेसन होल्डर पहला मैच नहीं खेल सके थे। हैदराबाद में 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने कहा, ''हमने दूसरी पारी में जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे थोड़ा निराश हूं। मैंने सोचा कि हमने कल जैसा प्रदर्शन किया, उसके बाद हम वापसी कर लेंगे। लेकिन भारत को श्रेय दिया जाना चाहिए, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।"
इसके साथ ही होल्डर ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस सीरीज में उन्हें अधिक तेज गेंदबाजों की जरूरत थी। उन्होंने कहा, “इन मैचों में तेज गेंदबाजों को अधिक विकेट मिले हैं। हमें भी अतिरिक्त तेज गेंदबाजों को लेकर चलना चाहिए था। हमें अपने आप को समय देने की जरूरत है।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें