शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज
के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले दिन का स्कोर खत्म विंडीज टीम
ने करीब 300 रन बनाए लिए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान ऑलराउंडर रोस्टन चेज की
नाबाद 98 रन की पारी का रहा। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने चेज
की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ उनका घरेलू मैदान पर स्पिनरों का
डटकर सामना करने का अनुभव अहम साबित हुआ।
चेज स्टंप तक 98 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जिससे वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 295 रन बना लिये थे। पिछले मैच की तरह इस टेस्ट में भी अधिकतर बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को विकेट दे बैठे थे, लेकिन चेज आउट नहीं हुए। स्टंप्स के बाद लॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह स्पिन को बखूबी समझता है। वे घरेलू क्रिकेट में कैरेबियाई सरजमीं पर स्पिनरों का काफी सामना करते हैं।"
चेज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''वह क्रिकेट के मैदान पर
डटकर सामना करना पसंद करता है। वह स्पिन खेलने का लुत्फ उठाता है। उसने तेज
गेंदबाजों के खिलाफ भी कड़ी मेहनत की है और यह अब कमजोरी नहीं रह गयी है।
अब यह मजबूती बननी शुरू हो गयी है।" बता दें कि चेज ने जमैका में भारत के
खिलाफ 2016 में हुए टेस्ट मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया
था। उसने अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन को छह घंटे तक हताश किया और अपनी
टीम को ड्रॉ कराने में मदद की।

चेज स्टंप तक 98 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जिससे वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 295 रन बना लिये थे। पिछले मैच की तरह इस टेस्ट में भी अधिकतर बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को विकेट दे बैठे थे, लेकिन चेज आउट नहीं हुए। स्टंप्स के बाद लॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह स्पिन को बखूबी समझता है। वे घरेलू क्रिकेट में कैरेबियाई सरजमीं पर स्पिनरों का काफी सामना करते हैं।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें