वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान गुरुवार को बीसीसीआई ने
दोनों देशों की बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। 14
सदस्य भारतीय टीम की घोषणा पहले दो वनडे मैचों के लिए की गई है। एशिया कप
जीतकर लौटी भारतीय वनडे में टीम में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। यह वनडे
सीरीज 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। सभी तरह की अटकलों को खत्म करते हुए विराट कोहली को ही टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कोहली को वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। वहीं, रोहित शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे। इसके साथ ही एम एस धौनी के बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन धौनी पहले दो वनडे में टीम में बतौर विकेटकीपर शामिल रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें