टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते
हैं। जिम करने के अलावा वो अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान विराट की एक फोटो इंडियन क्रिकेट टीम के
आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है, जिसमें वो अपनी टीशर्ट उठाकर
ऐसा लग रहा है कि अपने ऐब्स देख रहे हैं।

इंडियन क्रिकेट टीम पेज पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'Rise and shine. All the #mondaymotivation you need to start your day' विराट को इस फोटो को लेकर काफी लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 272 रनों से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने 139 रनों की पारी खेली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें