रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज टीम
को 10 विकेट से करारी मात दी और इसी के साथ टेस्ट सीरीज में महमान टीम का
सूपड़ा साफ कर दिया। इस सीरीज में टीम इंडिया के नए उभरते हुए युवा ओपनर
पृथ्वी शॉ को अपनी पहली ही सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसी के साथ
वो यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
पृथ्वी शॉ ने रविवार को 33 रन की नाबाद पारी खेली और के एल राहुल के साथ मिलकर भारत को दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत दिलाई। इसी के साथ उन्हें मैच के बाद मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 18 साल के पृथ्वी शॉ तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्हें डेब्यू सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। उनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (1996 इंग्लैंड के खिलाफ) और रोहित शर्मा (2013 वेस्टइंडीज के खिलाफ) को अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में यह अवॉर्ड मिल चुका है।
'मेरे लिए यह पल बेहद खास'
पृथ्वी ने अपने करियर के इस बेहद खास मौके पर कहा, 'मेरे लिए यह खुशी का पल है, मैंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट मारकर मैच जिताया। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। यह मेरी पहली टेस्ट सीरीज है और इसमें 2-0 से जीत हासिल करना और फिर मैन ऑफ द सीरीज बनना, यह बेहद खास पल है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के साथ अब तक का सफर शानदार रहा है और आगे भी ऐसी उम्मीद करता हूं। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, मैं बस इस पल को जीना चाहता हूं।'
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने रोजकोट में अपने पहले ही टेस्ट में शतक मारकर
दुनियाभर में सनसनी मचा दी थी। इसके बाद हैदराबाद में पहली पारी में
ताबड़तोड़ 70 रन बनाए और फिर दूसरी पारी में भी चौका मारकर भारत को जीत
दिलाई और 33 रन पर नाबाद रहे। इसी के चलते शॉ ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा
237 रन बनाए और वो भी 118.5 के बेहतरीन औसत के साथ।

पृथ्वी शॉ ने रविवार को 33 रन की नाबाद पारी खेली और के एल राहुल के साथ मिलकर भारत को दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत दिलाई। इसी के साथ उन्हें मैच के बाद मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 18 साल के पृथ्वी शॉ तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्हें डेब्यू सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। उनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (1996 इंग्लैंड के खिलाफ) और रोहित शर्मा (2013 वेस्टइंडीज के खिलाफ) को अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में यह अवॉर्ड मिल चुका है।
पृथ्वी ने अपने करियर के इस बेहद खास मौके पर कहा, 'मेरे लिए यह खुशी का पल है, मैंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट मारकर मैच जिताया। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। यह मेरी पहली टेस्ट सीरीज है और इसमें 2-0 से जीत हासिल करना और फिर मैन ऑफ द सीरीज बनना, यह बेहद खास पल है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के साथ अब तक का सफर शानदार रहा है और आगे भी ऐसी उम्मीद करता हूं। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, मैं बस इस पल को जीना चाहता हूं।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें