रविवार
को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम
को दूसरी पारी में महज 127 रनों पर समेट दिया। इसी के दम पर भारत ने 72
रनों का लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। एक बार फिर तेज गेंदबाज
उमेश यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किया। इसी
के साथ उमेश ने इस टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करके उमेश ने अपने टेस्ट
करियर में एक खास मुकाम हासिल कर लिया।
कपिल देव, श्रीनाथ जैसे दिग्गजों में शामिल
उमेश यादव ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरी पारी में 45 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में भी एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 88 रन पर 6 विकेट अपने नाम किए थे। इसी के साथ उमेश एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चुनिंदा भारतीय तेज गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में कपिल देव, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, इरफान पठान जैसे दिग्गज शामिल हैं।
घर में 10 विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर
आपको बता दें कि उमेश यादव घरेलू टेस्ट मैच में 10 विकेट झटकने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले दो बार कपिल देव और एक बार जवागल श्रीनाथ ने यह कारनामा किया था। महान कपिल देव ने 1980 में चेन्नई (11/146) और फिर 1983 में अहमदाबाद (10/135) में यह मुकाम हासिल किया था। इसके अलावा श्रीनाथ ने 1999 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मैच में 13 विकेट चटकाए थे।
गौरतलब है कि भारत ने भारत ने दूसरे टेस्ट में विंडीज को 10 विकेट से करारी मात देकर, 2-0 से सीरीज जीत ली। उमेश यादव के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 2 मैच की सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल किए। इसी के साथ नवंबर में आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उमेश यादव ने अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें