सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

INDvsWI : पहले वनडे में यह हो सकता है प्लेइंग इलेवन, ऋषभ​​​​​​​ पंत करेंगे डेब्यू

INDvsWI : पहले वनडे में यह हो सकता है प्लेइंग इलेवन, ऋषभ​​​​​​​ पंत करेंगे डेब्यू

India vs West Indies: India’s predicted XI for 1st ODI; debut for Rishabh Pant

टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हराने के बाद अब टीम इंडिया वन डे सीरीज में भी टेस्ट सीरीज के अपने जादू को बरकरार रखने के मनसूबे से उतरेगी। साथ ही एशिया कप में बाहर रहने के बाद अब इस वन डे सीरीज में विराट कोहली भी वापसी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान कोहली को आराम देकर टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एक और ओपनिंग जोड़ी की तलाश कर रही थी। आज होने वाले वन डे में प्लेइंग इलेवन इन 11 को शामिल किया जा सकता है। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने दुबई में कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं बल्लेबाल के तौर पर भी रोहित ने उम्दा पारियां खेली। रोहित वन डे फॉर्मेट के लिए बेहतर बल्लेबाज माने जाते हैं और इस सीरीज में भी उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
शिखर धवन
शिखर धवन को टेस्ट सीरीज के लिए जरूर टीम से बाहर बिठाया गया हो लेकिन वे वन डे टीम का हिस्सा होंगे। साथ ही घवन का नीली जर्सी में प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसके अलावा भारत के टॉप बैंटिग ऑर्डर में फिट के लिहाज से वे एक मजबूत बल्लेबाज हैं। 
विराट कोहली
एशिया कप में आराम देने के बाद टीम वन डे सीरीज में विराट कोहली के साथ ही मैदान पर उतरेगी। साथ ही कोहली से उम्मीद है कि वे अपना स्वाभिक खेल खेलेंगे और इस सीरीज में लम्बी पारियां खेलते हुए रनों की बरसात करेंगे। टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। 
अंबाती रायडू
एशिया कप में कोहली के टीम में न रहते हुए रायडू तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते दिखाई दिए थे। लेकिन कोहली की वापसी के बाद अब उन्हें चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है। अगर रायडू मौके का फायदा उठाते हुए इस स्थान पर रन बनाते है तो उनकी यह जगह टीम में पक्की हो सकती है। 
एमएस धौनी
क्या एमएस धौनी अपना पुराना आक्रमक खेल दिखाएंगे? क्या धौनी को वन डे में खेलना चाहिए? धौनी टीम में कौन सी
जिम्मेदारी निभाएंगे? धौनी का नाम आते ही सबसे पहले यही सवाल सामने आते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को आज भी टीम का 'थींक टैंक' माना जाता है। साथ ही विराट कोहली हो या रोहित शर्मा दोनों के फैसलों में धौनी का प्रभाव देखा जाता है। लेकिन इसके
अलावा धौनी को बल्ले से भी कमाल दिखाने की जरुरत है।  
ऋषभ पंत
चीफ सेलेक्टर एम एस के प्रसाद ने टीम की घोषणा के समय कहा कि पंत का चयन एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में किया गया है। लेकिन जरुरत पड़ने पर वे विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले पंत के पास अब मौका है कि वन डे में भी अपना कमाल दिखाएं। टीम में उनका इस्तेमाल फिनिशर के तौर पर किया जा सकता है। 
रविंद्र जडेजा
एशिया कप में चोटिल होने के बाद जडेजा के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है। वापसी के बाद अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ ही बल्ले से भी जौहर दिखाया था। किसी भी टीम के लिए ऑलराउंडर हमेशा ही अच्छा साबित होता है। टेस्ट सीरीज में उनकी अच्छी फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है।  
उमेश यादव
शार्दुल ठाकूर के चोटिल होने के बाद उमेश यादव के पास अच्छा मौका है कि वे अपनी जगह टीम में बना पाएं। हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद वे आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे। 
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव का इस्तेमाल कोहली लिमिटेड ओवर मैच में बखूबी करते हैं। वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने जो कुलदीप की गेंदबाजी को समक्षने में असफल रहे है। ऐसे में कुलदीप के पास सफेद बॉल से एक और मौका होगा। 
मोहम्मद शमी
चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टीम के एलान के दौरान कहा कि शमी के चयन के पीछे का अहम कारण हो कि हम तीसरे पेसर की तलाश कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड में चौथे। जैसा कि मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले नए विकल्पों की तलाश कर रहा है। तो ऐसे में शमी के पास मौका है कि सफेद गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 
युजवेंद्र चहल

कुलदीप यादव की ही तरह कोहली बीच के ओवरों में रनों की गति को रोकने के लिए चहल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही चहल कम रन देने के साथ विकेट भी निकालने में सक्षम हैं।

टिप्पणियाँ

WElcom VO tech world

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा

Bigg Boss 12: वीकेंड का वार में होगा खूब धमाल, सलमान खान के शो में आएंगी मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते मलाइका अरोड़ा सलमान के शो में चार चांद लगाने वाली है। खबरें है कि मलाइका इस शो पर अपने नए शो इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का प्रमोशन करने आएंगे। एक रिपोर्ट की माने तो मलाइका का नया शो उसी प्रोडक्शन तले बन रहा है जो बिग बॉस को भी ऑन एयर कर रहा है। ऐसे में जल्द ही मलाइका लोनावला स्थित बिग बॉस में अपने शो को प्रमोट करने आएंगी। मलाइका और सलमान बीते हफ्ते ही शूटिंग करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से शूट कैंसल कर दिया गया। फिलहाल तो शो की टीम शूटिंग की नई डेट फाइनल करने में जुटी हुई है। खैर ये तो जगजाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है, लेकिन मलाइका आज भी खान परिवार के लिए हमेशा की तरह ही काफी मायने रखती है और साथ ही वह हर मौके पर खान परिवार के साथ भी नजर आती है।  बता दें कि वीकेंड के वार पर शोएब इब्राहिम, मनीष नागदेव और श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी भी नजर आने वाली है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने के लिए वीकेंड क...

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है?

The Curious Case of Elon Musk: एलॉन मस्क को क्या हुआ है? अगर पिछले कुछ वक्त में एलॉन मस्क पर नजर डालें तो वो बस गलत वजहों से चर्चा में रहे हैं. लगता है कि एलॉन मस्क के साथ कुछ गड़बड़ है.                 स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क आखिर जिस मुसीबत को दावत दे रहे थे, वो उनके गले लग गई है. हालांकि, पहले ही कह दूं कि मुसीबतों को अपने सिर पर चढ़ाकर रखने वाले मस्क को इसकी शायद ही चिंता होगी. पिछले कुछ वक्त से मस्क ट्विटर पर खुलेआम वर्नन अनस्वर्थ नाम के शख्स को चाइल्ड रेपिस्ट और सेक्स ट्रैफिकर साबित करने पर तुले हुए थे. अब उस शख्स ने उन पर केस करने का फैसला ले लिया है. साथ ही अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की नजर भी मस्क पर है. मस्क ने कुछ हफ्ते पहले अपनी कंपनी टेस्ला को प्राइवेट करने का शिगूफा छोड़ा था, ये कहते हुए कि उन्होंने इसके लिए 72 बिलियन डॉलर का फंड सिक्योर कर लिया है.  ब्लूमबर्ग  की रिपोर्ट के मुताबिक, अब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस टेस्ला के खिलाफ फ्रॉड के आरोप में जांच शुरू कर रहा है, और ये सब हुआ है मस्क क...

About महात्मा गांधी

महात्मा गांधी   मोहनदास करमचन्द गांधी जन्म २ अक्टूबर १८६९ पोरबंदर , काठियावाड़ , गुजरात , भारत मृत्यु ३० जनवरी १९४८ (७८ वर्ष की आयु में) नई दिल्ली , भारत मृत्यु का कारण हत्या राष्ट्रीयता भारतीय अन्य नाम राष्ट्रपिता, महात्मा, बापू, गांधीजी शिक्षा यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सत्याग्रह, अहिंसा, शांति राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हस्ताक्षर मोहनदास करमचन्द गांधी ( २ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८ ) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत...