वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने कहा
कि उनकी टीम युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से निपटने के लिए अच्छी तरह
से तैयार हैं, जिनकी शानदार पारी ने पहले टेस्ट मैच में उनकी शर्मनाक हार
की नींव रखी थी। युवा पृथ्वी ने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक जमाया था और
भारत की विशाल जीत में अहम भूमिका अदा की। चेज ने दूसरे टेस्ट की पूर्व
संध्या पर कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि पहले टेस्ट में जो कुछ हुआ, हमारे
खिलाड़ियों ने उससे काफी कुछ सीखा होगा और मैच के शुरू में हमारे आक्रमण को
तहस नहस करने वाले युवा खिलाड़ी के कुछ मजबूत पक्ष के बारे में भी जान गए
होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि हम पहले मैच में की गई गलतियों से सबक लेंगे
और दूसरे मैच में अच्छा खेल दिखाएंगे।'
वेस्टइंडीज ने पृथ्वी शॉ के लिए बनाई है रणनीति चेज ने कहा कि पृथ्वी के लिए कुछ रणनीति बनायी है लेकिन उन्होंने इसके बारे में खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, 'पहले टेस्ट के बाद हमने लंबी बात की और कुछ योजना बनाई है। हमने चर्चा की कि दूसरे टेस्ट में उसे किस तरह की गेंदबाजी की जाए। मैं निश्चित रूप से रणनीति के बारे में बारे में चर्चा नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि अब हमें बेहतर ढंग से पता चल गया है कि हमें उसके खिलाफ क्या करना चाहिए।' दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में उसके सबसे सीनियर तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जेसन होल्डर मौजूद होंगे। चेज ने कहा कि कप्तान की वापसी हमेशा अच्छी ही होती है। सीनियर प्लेयर्स के आने से टीम में काफी अनुभव आएगा। इसलिए दोनों की वापसी शानदार है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें